बडे मनोयोग से श्वेता ने चॉकलेट केक तैयार किया, उसे सुंदर तरीके से सजा कर टेबल पर रख दिया। शशांक को मक्के की रोटी और सरसों का साग बेहद पसंद है इसलिये घर मे ही मख्खन बनाकर साग बनाया, रोटी की तैयारी भी कर ली, उसे जन्मदिन पर सरप्राईज जो देना है।.
घर को साफ़-सुथरा करके चाय का कप लेकर आँगन मे आ बैठी उसका इंतजार करते हुए। तभी मोबाईल बजा...।
"हैलो! हा मैं श्वेता बोल रही हूँ. कब तक आ रहे...।"
"हैलो श्वेता! मेरा डिनर पर इंतजार मत करना, मैं अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने दोस्तों के साथ...।"
आँखो से निकली आँसू की बूँदो को गालो पर लुढकने से पहले ही आँचल मे थाम लिया।
नयना(आरती)कानिटकर