शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016

हायकू

 चाँद चाहता
धरणी से मिलाप
छाया कोहरा   (१)

तारे आतुर
उतरने धरा पर
छाया कोहरा(२)

बाँट जोहती
धरती सूरज की
छटे कोहरा(३)

सूरज आया
है धरा सम्मोहित
छटा कोहरा(४)

ऋतु बसंत
नाचे सुरताल में
हटा कोहरा(५)

मौलिक एंव अप्रकाशित

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें